Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

7th Pay Commission: शिक्षकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सैलरी में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

7th Pay Commission: शिक्षकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सैलरी में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के प्राइमरी टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने राज्य के प्राइमरी टीचर्स की सैलरी में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। सरकार ने टीचरों की मांग मानते हुए उनके वेतन में इजाफा कर दिया है। सरकार की मंजूरी के बाद अब इन कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के वेतन ग्रेड के मुताबिक सैलरी मिलेगी। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर शिक्षकों की सैलरी में की गई बढ़ोतरी की जानकारी दी है।

 7th Pay Commission: Good News for west Bengal Government Teachers,Get Salaries Hike Soon

पश्चिम बंगाल में टीचर्स को मिला तोहफा

पश्चिम बंगाल के प्राइमरी टीचर्स को दिवाली से तीन महीने पहले ही दिवाली का बंपर तोहफा मिल गया है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक ट्रेंड प्राइमरी टीचर्स के वेतनमान को 2600 रुपए से बढ़ाकर 3600 रुपए और अनट्रेंड प्राइमरी टीचर्स के पे ग्रेड को 2300 रुपए से बढ़ाकर 2900 रुपए कर दिया गया है।

1 अगस्त से लागू होगा नया वेतनमान

सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक टीचरों के वेतनमान में यह इजाफा 1 अगस्त से लागू होगा। दरअसल प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (यूपीटीए) लंबे वक्त से वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। हड़ताल, विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। इस नोटिफिकेशन को लेकर यूपीटीए ने कहा है कि उन्हें अभी तक सरकार की तरफ से इस पर कोई आदेश नहीं मिला है। वहीं प्रदेश के वित्त मंत्रालय की ओर से कहा जा रहा है कि सरकार लंबे वक्त से प्राइमरी टीचर्स की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर विचार कर रही थी। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को राजनीति दलों के साथ-साथ अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं का साथ मिला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+