7th Pay Commission: इन कर्मचारियों के लिए आई राहत भरी खबर, पीएफ खाते की नई ब्याज दर को लेकर आई खबर
7th Pay Commission: इन कर्मचारियों के लिए आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने जारी की पीएफ खाते की नई ब्याज दर
नई दिल्ली। 7th Pay Commission Latest Update. सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन बढ़ोतरी और रुके हुए महंगाई भत्ते की बहाली का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों का ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इस इंतजार के बीच भारतीय रेलवे ( Indian railways) ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे के कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि खाते( Provident Fund) की ब्याज दर को जारी कर दिया गया है।
Recommended Video

रेलवे ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी
रेलवे कर्मचारियों के पीएफ खात की नई ब्याज दरें जारी हो गई है। सरकार ने 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए नई ब्याज दरें जारी कर दी है। वित्त मंत्रालय से मिली मंजूरी के बाद रेलवे ने इसे अपने कर्मचाारियों के लिए लागू कर दिया है। यानी अब जुलाई से सितंबर तक के लिए रेलवे के कर्मचारियों को भविष्य निधि खाते पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। रेलवे बोर्ड की वित्तीय निदेशक प्रिया सुदर्शनी ने कहा कि अगल तीन महीनों केो लिए रेलवे के कर्मचारियों को स्टेट रेलवे प्रोविडेंट फंड पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। हाल ही में केंद्र ने जीपीएफ समेत सबी स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरें अगले तिमाही के लिए जारी की है।
रेलवे के कर्मचारियों के लिए ये दर एक समान होगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने जीपीएफ के साथ-साथ अन्य जमा योजना की ब्याज दरें जारी की है, जिसमें जीपीएफ, पीएफ समेत स्पेशल सेविंग स्कीम पर 7.1 फीसदी की दर से अगल तीन महीनों तक ब्याज मिलेगी। आपको बता दें कि रुके हुए महंगाई भत्ते को लेकर सितंबर 2021 में खुशखबरी मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार बकाया महंगाई भत्ते के भुगतान के साथ-साथ एरियर का भी देगी। हालांकि इसके बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications