7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है तोहफा, जानिए कितना बढ़ सकता है DA

7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है तोहफा, जानिए कितना बढ़ सकता है DA

नई दिल्ली। 7th Pay Commission. लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में सरकार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार कर्मचारियों को फरवरी महीने के आखिरी तक DA बढ़ोतरी का तोहफा मिल जाएगा।

 7th Pay Commission: Good news for Central Government employees soon, DA May increase by Rs 4 percent

महंगाई भत्ते बढ़ोतरी का तोहफा

लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। खबरों की माने तो इसी महीने के आखिरी तक कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिल जाएगी। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स की घोषणा क बाद इसकी उम्मीद की जा रही है कि सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक की तेजी कर सकती है। पिछल कई दिनों से मीडिया में इसकी खबरें भी आ रही है। अगर सरकार 4 प्रतिशत तक डीए में बढोतरी करती है कि केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत स बढ़कर 21 फीसदी हो जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना संकट के चलते केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी। आपको बता दें कि हर साल जनवरी और जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है, लेकिन इस साल बढ़ोतरी के बजाए सरकार ने बढे हुए महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी, लेकिन कोरोना वैक्सीन के आने के बाद से अर्थव्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही कर्मचारियों को खुशखबरी देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+