खुशखबरी: भारतीय रेलवे के 11.58 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मिलेगा 78 दिन के सैलरी के बराबर बोनस
नई दिल्ली। 7th Pay Commission के सिफारिशों के तहत हाल ही में केंद्र सरकार ने 30 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया तो अब भारतीय रेलवे ने भी अपने 11.58 लाख कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने इन कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की है । रेलवे की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में करीब 11.58 लाख नॉन-गजटेड कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। इन कर्मचारियों को बोनस के तौर पर करीब 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा।
खुशखबरी: 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, सरकार ने 3737 करोड़ रु बोनस को दी मंजूरी
Recommended Video
रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
रेलवे ने अपने 11.58 नॉन-गजटेड कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है। रेल के कर्मचारियों का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस कुल 2081.68 करोड़ रुपए अनुमानित है। बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया गया, जिसमें रेल मंत्रालय के साल 2019-20 के लिए सभी नॉन-गजटेड कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है। इन सभी कर्मचारियों को बोनस के तौर पर 78 दिन के वेतन के बराबर सैलरी मिलेगी।
78 दिन की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस
रेलवे ने अपने नॉन गजटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस का ऐलान किया है। हर साल दशहरा, दिवाली से पहले कर्मचारियों के लिए सरकार बोनस के तौर पर देती है। आपको बता दें कि कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) के लिए रेलवे 2081.68 करोड़ रुपए खर्च करेगी। रेलवे के कर्मचारियों के लिए यह बोनस अधिकतम 17951 रुपए के करीब होगा। रेलवे ने आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मचतारियों को छोड़कर सभी नॉन गेजेटेड कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है।
केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा
30 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है। कैबिनेट बैठख में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है, जो डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने कर्मचारियों के लिए 3737 करोड़ रुपए के बोनस की घोषणा की है।