7th Pay Commission: DA को लेकर आया ताजा अपडेट, जानें कब सरकार कर सकती हैं महंगाई भत्ते का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी का अगले 10 दिनों में एलान हो सकता है।

7th Pay Commission Check latest updates 4 per cent DA hike for central government employees

केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकती है। पहले माना जा रहा था कि, केंद्र सरकार होली पर करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार फीसदी के बढ़ोत्तरी का ऐलान हो सकता है। ये ऐलान सरकार कब करेगी इसे लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। वहीं ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि केंद्र अपने कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ फिटमेंट फैक्टर भी बढ़ा सकता है।

ये है डीए को लेकर नई जानकारी

ये है डीए को लेकर नई जानकारी

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा अगले 10 दिनों में की जा सकती है। महंगाई भत्ते को बढ़ाने संबंधी मामलों पर फिलहाल कागजी प्रक्रिया चल रही है। आने वाले दिनों में सरकार कभी भी इसका ऐलान कर सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारी इस बार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं।

 42 फीसदी हो जाएगा बढ़ोत्तरी के बाद डीए

42 फीसदी हो जाएगा बढ़ोत्तरी के बाद डीए

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी 4% की बढ़ोतरी की जा सकती है। नाम ना छापने की शर्त पर वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अगर महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है, तो यह 1 जनवरी, 2023 से ही प्रभावी होगा। केंद्र सरकार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है, तो महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगी। अभी कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। केंद्र ने सितंबर 2022 में डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की, जिससे महंगाई भत्ता 34 फीसदी से 38 फीसदी हो गया था।

तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?

तो कितनी बढ़ेगी सैलरी?

केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाकर 38 फीसदी करने के बाद से कर्मचारियों में फिटमेंट फैक्टर रेट बढ़ाने की लगातार मांग हो रही है। केंद्रीय कर्मचारी चाहते हैं कि सरकार फिटमेंट फैक्टर रेट को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना कर दे। फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों की अगर केंद्र सरकार मांग मान लेती है। तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

वेतन में हो सकती है इतनी बढ़ोत्तरी

वेतन में हो सकती है इतनी बढ़ोत्तरी

अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जाता है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये होने की उम्मीद है। इससे पहले छठे वेतन आयोग की सिफारिश के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.86 फीसदी था। डीए और फिटमेंट फैक्टर बढ़ोतरी के अलावा केंद्र सरकार के कर्मचारी 18 महीने के डीए एरियर की भी मांग कर रहे हैं। दरअसल डीए कोरोना काल में बंद कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+