7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! एरियर के साथ मिलेगी बढ़ी सैलरी, 3% बढ़ेगा DA, कब तक होगा ऐलान?
7th Pay Commission: अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी या पेंशनभोगी हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। त्योहारों का सीजन आते ही सरकार की ओर से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की उम्मीद है। दशहरा और दिवाली से पहले देशभर के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की जेब में अतिरिक्त पैसा आ सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महंगाई भत्ता (DA) में 3% बढ़ोतरी की तैयारी है, जिससे 1.2 करोड़ से ज़्यादा लोगों को फायदा मिलेगा।

7th Pay Commission: कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता और कब तक होगा ऐलान?
वर्तमान में कर्मचारियों को 55% डीए मिल रहा है। अगर सरकार 3% बढ़ोतरी करती है तो यह 58% तक पहुंच जाएगा। यानी हर महीने सैलरी और पेंशन दोनों में बढ़ोतरी साफ दिखाई देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका औपचारिक ऐलान अक्टूबर के पहले हफ्ते में किया जा सकता है।
7th Pay Commission: साल में कब-कब होता है डीए का ऐलान?
महंगाई भत्ते की घोषणा सरकार साल में दो बार करती है-
- जनवरी से लागू होने वाला डीए, फरवरी-मार्च में घोषित होता है।
- जुलाई से लागू होने वाला डीए, सितंबर-अक्टूबर में घोषित होता है।
यानी यह बढ़ोतरी हमेशा पिछली तारीख से लागू होती है और कर्मचारियों को एरियर (Arrears) का भी फायदा मिलता है।
DA बढ़ोतरी का हिसाब कैसे लगता है?
डीए का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के लिए बनाए गए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) पर होती है। पिछले 12 महीनों का औसत निकालकर और 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले से इसका प्रतिशत तय होता है। यही वजह है कि डीए सीधे महंगाई (Inflation) से जुड़ा होता है।
7th Pay Commission: सैलरी में कितना होगा फायदा?
अगर किसी कर्मचारी का बेसिक पे 18,000 रुपये है, तो जुलाई 2025 से उसका वेतन लगभग 540 रुपये प्रति माह बढ़ जाएगा। यानी सालाना हिसाब से 6,480 रुपये का फायदा। वहीं, जिनका वेतन 30,000 रुपये है, उन्हें अब 9,990 रुपये की जगह 10,440 रुपये महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा।
8वें वेतन आयोग पर टिकी नजरें
जहां एक तरफ डीए बढ़ोतरी का तोहफ़ा मिलने वाला है, वहीं कर्मचारियों की निगाहें 8वें वेतन आयोग पर भी टिकी हैं। लेकिन फिलहाल सरकार का फोकस सिर्फ महंगाई भत्ते पर है, ताकि त्योहारों से पहले कर्मचारियों की जेब में थोड़ी राहत पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications