7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 1 जुलाई से महंगाई भत्ते में हो सकती है 3-4% की बढ़ोतरी

7th Pay Commission, सातवें वेतन आयोग के हिसाब से डीए और डीआर को साल में दो बार बढ़ाया जाता है।

7th Pay Commission: central government May Hike dearness allowance DA By 3 to 4 per cent From July 1

सैलरी में इजाफे का इंतजार कर रहे है लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार 1 जुलाई से फिर से डियरनेस अलाउंस (डीए) यानी महंगाई भत्ते में 3-4% की बढ़ोतरी कर सकती है।

केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2023 में पिछली बढ़ोतरी की गई थी। तब महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी मिली थी। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई की भरपाई के लिए दिया जाने वाला डीए साल में दो बार जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों के लिए डीए में 3-4 प्रतिशत की और बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी। सरकार के इस कदम से देश के 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगी को सीधा फायदा होगा।

केंद्र सरकार ने मार्च 2023 में महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की थी। 4% की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। इससे पहले सितंबर 2022 में डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।

ये भी पढ़ें: 7th pay commission: DA और फिगमेंट फैक्टर को लेकर आया बड़ा अपडेट, सैलरी में हो सकता है 95 हजार ₹ तक का इजाफा

केंद्र सरकार डीए और डीआर में बढ़ोत्तरी एक फॉर्मूले के आधार पर की जाती है। महंगाई भत्ता प्रतिशत = ((पिछले 12 महीनों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100) -115.76)/115.76)x100।

Recommended Video

      7th Pay Commission DA Hike: फिर बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA, बंपर इजाफा | वनइंडिया हिंदी

      पिछले हफ्ते झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 34 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में डीए की दर में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+