7th Pay Commission: DA को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, 32400 रु तक बढ़ सकती है सैलरी

7th Pay Commission: DA को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, 32400 रु तक बढ़ सकती है सैलरी

नई दिल्ली, जून 16। लंबे वक्त से सैलरी बढोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। महंगाई भत्ते को लेकर 26 जून को अहम बैठक होने वाली है। केंद्र सरकार के अधिकारियों और वित्त मंत्रालयल के अधिकारियों के साथ व्यय विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक होगी, जिसमें महंगाई भत्ते को लेकर फैसला लिया जाएगा। डीए को लेकर सरकार के फैसले के बाद माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 32400 रुपए तक का इजाफा हो सकता है।

Recommended Video

    7th Pay Commission: Yogi Govt का 27 लाख कर्मचारियों को तोहफा, DA पर बड़ा फैसला | वनइंडिया हिंदी
    महंगाई भत्ते को लेकर फैसला

    महंगाई भत्ते को लेकर फैसला

    महंगाई भत्ते को लेकर 26 जून को लेकर अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक के बाद सैलरी में करीब 32400 रुपए तक का इजाफा हो सकता है। सैलरी में ये इजाफा सातवें वेतन आयोग के तहत होगा। माना जा रहा है कि ये रकम कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त डाली जाएगी। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी पर पहुंच जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को तीन किश्तों का भुगतान किया जाएगा। जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई तो वहीं जुलाई 2020 में 3 फीसदी का इजाफा हुआ, जबकि जनवरी 2021 में इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद ये बढ़कर 28 फीसदी तक पहुंच सकती है।

    केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई

    केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई

    सातवें वेतन आयोग क मुताबिक पे-मैट्रिक्स के हिसाब से कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपए रखा गया, जिसमें 15 फीसदी महंगाई भत्ता जुड़ने के बाद हर महीने करीब 2700 रुपए बढ़ेगा, यानी वार्षिक सैलरी में करीब 32400 रुपए तक बढ़ सकती है।

    कितना बढ़ेगा वेतन

    कितना बढ़ेगा वेतन

    सातवें वेतन आयोग क मुताबिक पे-मैट्रिक्स के हिसाब से कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपए रखा गया, जिसमें 15 फीसदी महंगाई भत्ता जुड़ने के बाद हर महीने करीब 2700 रुपए बढ़ेगा, यानी वार्षिक सैलरी में करीब 32400 रुपए तक बढ़ सकती है।

    योगी सरकार ने 27 लाख कर्मचारियों को दिया तोहफा

    योगी सरकार ने 27 लाख कर्मचारियों को दिया तोहफा

    मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भी प्रदेश के 27 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में सरकार ने कर्मचारियों के रुके हुए महंगाई भत्ते को जारी करने की घोषणा की है। यानी अब उततर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को उनका रुका हुआ महंगाई भत्ता मिल जाएगा। जिसके बाद उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

     2 साल के महंगाई भत्ते को एक साथ भुगतान

    2 साल के महंगाई भत्ते को एक साथ भुगतान

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्रीय कर्मचारियों को तीन किश्तों को भुगतान एक साथ किया जाने की उम्मीद है। हर 6 महीने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की जाती है। सरकार हर 6 महीने में DA को रिवाइज करती है। इसकी गणना बेसिक पे के आधार पर होती है। हालांकि कोरोना की वजह से कर्मचारियों के सैलरी में मंहगाई भत्ते पर रोक लगा दी गई। जनवरी 2020 में कर्मचारियों के भत्ते में 4 फीसदी DA बढ़ा, जून 2020 को डीए में 3 फीसदी बढ़ा, वहीं जनवरी 2021 में इसे 4 फीसदी बढ़ाया गया है। अब इनका एकमुश्त भुगतान किए जाने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक के लिए महंगाई भत्ते को फ्रीज कर दिया गया।

     ट्रैवल अलाउंस क्लेम को लेकर मिली राहत

    ट्रैवल अलाउंस क्लेम को लेकर मिली राहत

    सरकार ने कर्मचारियों को ट्रैवल अलाउंस के के क्लेम के लिए मियाद बढ़ा दी है। इस राहत के बाद रिटायरमेंट पर करमचारी 180 दिन में अपना ट्रैवल अलाउंस क्लेम कर सकेंगे। इसके बारे में वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर विभाग की ओर से जानकारी दी गई है। इस आदेश को 15 जून से लागू कर दिया गया है। आपको बता दें कि पहले ट्रैवल क्लेम के लिए मियाद 60 दिन की थी, जिसे अब बढ़ाकर 180 दिन कर दिया गया है। हालांकि अभी भी ट्रांसफर और ट्रेनिंग के दौरान क्लेम सबमिशन के लिए डेडलाइन 60 दिन ही रखी गई है। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी में महंगाई भत्ता, ट्रैवल अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंट, मेडिकल अलाउंट, एजुकेशन अलाउंट जैसे कई भत्ते मिलते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+