7th Pay Commission: अगले सप्ताह केंद्रीय कर्मचारियों के DA में हो सकता है बड़ा इजाफा, सामने आया अहम अपडेट

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। 2023 की दूसरी छमाही के लिए सरकार की तरफ से जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे का ऐलान किया जा सकता है। इस बार डीए में तीन से चार फीसदी की बढ़ोत्तरी का अनुमान है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जी20 शिखर सम्मेलन के बाद होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते/रहात में बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है।

7th Pay Commission

बता दें कि सरकारी कर्मियों और पेंशनरों के डीए/डीआर यानी 'महंगाई भत्ते व महंगाई राहत' में चार फीसदी की बढ़ोतरी होती रही है। इस बार भी डीए में 3 से 4 फीसदी बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है। अगर डीए में 3 फीसदी का बढ़ोतरी होती है, तो महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 45 फीसदी पर पहुंच जाएगा।

3 फीसदी डीए बढ़ाने की वजह जुलाई में आए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) है। यह सूचकांक जुलाई के दौरान 3.3 अंक बढ़कर 139.7 अंकों के स्तर पर संकलित हुआ है,। जबकि जून, 2023 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 1.7 अंक बढ़ कर 136.4 पर रहा था।

बता दें कि अगर केंद्रीय कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए बढ़ोतरी का तोहफा मिलता है तो महंगाई भत्ता बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा। इस हिसाब से अगर सैलरी में इजाफे का कैलकुलेशन करें तो मान लीजिए कि किसी कर्मचारी का बेसिक सैलरी18,000 रुपये है। तो अभी तक इस पर 42 फीसदी के मुताबिक डीए 7,560 रुपये बनता है।

लेकिन 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ डीए बढ़कर 45 फीसदी हो गया है। तो उसका डीए बढ़कर 8,100 रुपये हो जाएगा। यानी को मिलने वाले मासिक वेतन में सीधे 540 रुपये बढ़ जाएंगे।

वहीं अगर किसी कर्मचारी को अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपये तो उसे अभी तक इस पर डीए 23,898 रुपये मिलता है, वहीं तीन फीसदी इजाफा होने के बाद ये 25,605 रुपये हो जाएगा। इस लिहाज से उसकी सैलरी में मासिक 1707 रुपए बढ़कर सैलरी में मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+