7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के आज आने वाली है बड़ी खुशखबरी! DA में 4% बढ़ोतरी का ऐलान संभव
Dearness allowance hike news,केंद्रीय मंत्रिमंडल गुरुवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के फैसले को मंजूरी दे सकता है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (डीआर) 50 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी।
इसके अलावा सरकार ने एलपीजी सब्सिडी योजना को भी एक साल के लिए बढ़ा सकती है। सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी सब्सिडी बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी थी।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा सकती है। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। इस संभावित बढ़ोतरी के बाद डीए 50 फीसदी हो जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले का फायदा 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 68 लाख पेंशनर्स को होगा।
इसके अलावा कर्मचारियों को मिलने वाला हाउस रेंट अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और चिल्ड्रेंस एजुकेशन अलाउंस जैसे दूसरे भत्ते भी बढ़ जाएंगे।इसके पहले अक्टूबर 2023 में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया था।
सूत्रों की मानें तो बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगा। यानी उन्हें एरियर के साथ बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। 4 फीसदी महंगाई भत्ता 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक ही मिलेगा।
केंद्र सरकार औद्योगिक श्रमिकों के लिए सीपीआई डेटा के आधार पर बढ़ोतरी की मात्रा निर्धारित करती है। 12 महीने का औसत 392.83 पर है। इसके आधार पर डीए मूल वेतन का 50.26 फीसदी हो जाएगा। श्रम मंत्रालय की एक शाखा श्रम ब्यूरो हर महीने सीपीआई-आईडब्ल्यू डेटा प्रकाशित करता है।
वहीं अगर केंद्र सरकार एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाती है। तो अगले तीन वर्षों के दौरान प्रदान किए जाने वाले अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन पर 1,650 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।












Click it and Unblock the Notifications