7th Pay Commission: लाखों रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी के अलावा मिलेंगे 21000 रुपए

7th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,सैलरी के अलावा मिलेंगे 21000 रुपए

नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार जारी है। लाखों केंद्रीय कर्मचारि यों की मांग है कि वेतन आयोग की सिफारिश से अधिक न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी की जाए, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। इस बीच भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों को जबरदस्त खुशखबरी दी है। रेलवे के कर्मचारियों के खाते में अब सैलरी के अलावा 21000 रुपए तक की रकम जमा होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लाखों रेल कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।

 रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी


रेल मंत्रालय ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे ने अपने अफसरों और कर्मचारियों को मिलने वाले भत्‍तों को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद रेलवे के कर्मचारियों को 5000 रुपए से लेकर 20,000 रुपए सालाना मिलेंगे। ये भत्ता उनके वेतन के अतिरिक्‍त होंगे। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है, जिसके मुताबिक सर्कुलर जारी होने के साथ ही रेल मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों के भत्‍तों का भुगतान शुरू करने की बात कही है।

 रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा ये अलाउंस

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा ये अलाउंस

रेलवे बोर्ड ने रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते को लेकर घोषणा की है और इसे तत्काल प्रभाव ले लागू कर बांटना भी शुरू कर दिया है। रेलवे बोर्ड का कहना है कि रेल कर्मचारियों को मिलने वाला यूनिफॉर्म अलाउंस, वाशिंग अलाउंस, शू अलाउंस, किट मेन्‍टेनेंस अलाउंस समेत सभी तरह के भत्‍तों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि कर्मचारियों और अफसरों को इन भत्तों का भुगतान भी एकमुश्त किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इसकी सूची भी जारी कर दिया गया है। इसमें नर्स स्‍टाफ को छोड़कर बाकी कर्मचारियों को एकमुश्‍त भत्‍ते मिलेंगे।

 खाते में आएंगे 5000 रुपए से लेकर 21000 रुपए

खाते में आएंगे 5000 रुपए से लेकर 21000 रुपए

रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि रेलवे के कर्मचारी इन भत्‍तों की मांग लंबे वक्त से करते रहे, जिसके बाद साल 2017 से उन्हें ये अलाउंस दिए जा रहे हैं, लेकिन ये अलाउंस सभी के लिए नहीं है। रेलवे यह भत्ता सिर्फ RPF/RPSF के अफसर, स्‍टेशन मास्‍टर, रनिंग स्‍टाफ, स्‍टाफ कार ड्राइवर, MTS और नर्सों को देता है। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि जिस कर्मचारी के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य है, उन्हें इसे ड्यूटी पर पहनना भी होगा। वहीं 28 और 29 अगस्त, 2019 को रेलवे यूनियन के होने हैं। इस चुनाव में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन बढ़ोतरी की मांग सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ऐसे में उम्मीद जग गई जल्द ही उनकी न्यूनतम आय प्रति माह 26 हजार रुपए किए जाने की मांग पूरी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+