7th pay commission: बढ़ाया गया DA, दिवाली की सैलरी में आएगा इतना बोनस

Recommended Video

    7th pay commission: Diwali की सैलरी में मिलेगा इतना Bonus, DA बढ़ाया गया | वनइंडिया हिंदी

    जयपुर। राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीपावली पर शानदार तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया दिया है, जबकि दिवाली बोनस के रूप में उन्हें 6,774 रुपए देने के आदेश जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं सरकार ने अब डीए 136 से बढ़कर 139% कर दिया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज कैबिनेट की बैठक करेगी। जिसमें वे 7वें वेतनमान की घोषणा कर सकती हैं। सरकार पर मंहगाई भत्ता बढ़ाने से वित्तीय साल में 320 करोड़ रुपए का अतरिक्त वित्तीय भार आएगा।

    आज कैबिनेट में नोटिफिकेशन संभव

    आज कैबिनेट में नोटिफिकेशन संभव

    बुधवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद 7वां वेतनमान नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। वित्त विभाग ने 7वें वेतनमान को लेकर सभी तैयारियां कर रखी है।

    दिवाली बोनस के रूप में 6774 रुपए मिलेंगे

    दिवाली बोनस के रूप में 6774 रुपए मिलेंगे

    दिवाली बोनस के रूप में 4800 ग्रेड पे तक वाले 6 लाख कर्मचारियों को 6774 रुपए मिलेंगे। बोनस पंचायती राज जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके लिए सरकार पर 406 करोड़ रु. का अतरिक्त भार आएगा।

    1 जुलाई से देय होगा डीए

    1 जुलाई से देय होगा डीए

    राज्य कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई से देय होगा, लेकिन 3 महीन् का एरियर जीपीएफ में जमा होगा। डीए अक्टूबर महीने के वेतन से नकद दिया जाएगा। यह एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त हुए कर्मियों को नकद ही मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+