7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, बदलाव से किया इनकार
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट को लेकर मोदी सरकार का फैसला
नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की निगाहें मोदी सरकार के अगली कैबिनेट मीटिंग पर टिकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार अगली कैबिनेट मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी को लेकर फैसला लिया जाएगा। सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को भले ही अभी खुशखबरी नहीं मिली है, लेकिन रिटायरमेंट के उम्र को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है।
केंद्र सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र पर कही बड़ी बात
केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र (Retirement Age) में सरकार कोई बदलाव नहीं कर रही है। वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट उम्र में को लेकर मीडिया में खबरें चल रही थी, जिसे खारिज करते हुए वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि सेवानिवृत्ति के पुराने नियम बरकरार रहेंगे। आयुसीमा को मौजूदा नियमों के तहत 60 साल या 33 साल का सेवाकाल ही रखा जाएगा।
नहीं होगा रिटायरमेंट के उम्र में बदलाव
वित्त मंत्रालय की ओर से साफ कर दिया गया है सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की सेवाकाल में कोई बदलाव करने पर विचार नहीं कर रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि सरकार 33 साल की सेवा या 60 साल के केंद्रीय कर्मचारियों को रिटायर करने पर विचार कर रही है, लेकिन लोकसभा में एक सवाल के जवाब में वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि इकोनॉमिक सर्वे 2018-19 में कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 70 साल किए जाने की सिफारिश नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ये दूसरे देशों में है, जिसपर सिर्फ गौर किया गया था।
आर्थिक सर्वे में रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की बात
बजट से पहले वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन ने आर्थिक सर्वे पेश किया था, जिसमें कहा गया था कि बढ़ती बुजुर्ग आबादी और पेंशन फंडिंग के कारण कारण कई देशों ने सेवानिवृत्ति की उम्र को बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी बात को लेकर मीडिया में खबरें आने लगी कि सरकार 1 अप्रैल 2020 से रिटायरमेंट उम्र में बदलाव कर सकती है। गौरतलब है कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है, जबकि डॉक्टरों की 65 साल है।