Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

7th Pay Commission:इसी हफ्ते मोदी सरकार देगी सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा, इन कर्मचारियों को प्रमोशन के साथ 21000 रू का इंक्रीमेंट!

इसी हफ्ते मोदी सरकार देगी सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा, इन कर्मचारियों को प्रमोशन के साथ 21000 रू का इंक्रीमेंट!

नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने वाली है। माना जा रही है कि इसी हफ्ते ये तोहफा कर्मचारियों को दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि मोदी सरकारी इसी हफ्ते केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है।

Recommended Video

    Modi Cabinet Central Employees को देने वाली है 7th Pay Commission का फायदा | वनइंडिया हिंदी

    सैलरी में होगी बढ़ोतरी

    सैलरी में होगी बढ़ोतरी

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नवंबर के आखिरी तक केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार ऐलान करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बड़ा फैसला किया जा सकता है। अगली कैबिनेट मीटिंग में इस फर फैसला लिए जाने की उम्मीद है। इससे पहले हुई कैबिनेट में ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर बहस होनी थी, लेकिन टेलिकॉम सेक्टर में मची उथल-पुथल की वजह से सैलरी बढ़ोतरी पर मुहर नहीं लग सकी। ऐसे में सबकी निगाहें मोदी सरकार के अगली कैबिनेट बैठक पर टिकी है।

    इन कर्मचारियों को प्रमोशन के साथ- 21000 रुपए तक का इंक्रीमेंट

    इन कर्मचारियों को प्रमोशन के साथ- 21000 रुपए तक का इंक्रीमेंट

    भारतीय रेलवे ने अपने नॉन गैजेटेड मेडिकल कर्मचारियों को प्रमोशन के साथ-साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इसके तहत रेलवे के इन कर्मचारियों की सैलरी में पांच हजार से लेकर 21000 रुपए तक का इंक्रीमेंट होगा। इन कर्मचारियों में लैब स्टाफ,हेल्थ एंड मेडिकल इंस्पेक्टर, स्टाफ नर्स, फिजियोथैरिपिस्ट, रेडियोग्राफर, फर्मासिस्ट, डाइटिशियन, फेमिली वेलफेयर ऑफिसर शामिल है।

     इतनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी

    इतनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी

    माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में इजाफा कर सकती है। सातवें वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 2.57 फीसदी फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की है, लेकिन केंद्रीय कर्मंचारियों की मांग है कि इसे बढ़ाया जाए। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम वेतन को 18000 रुपए से बढ़ाकर 26000 रुपए किए जाए। माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी कर सकती है। केंद्रीय कैबिनेट फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर सकती है। अगर कैबिनेट बैठक में सरकार फिटमेंट फैक्टर को 3.68 फीसदी करती हैं तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में 8,000 रुपए तक का इजाफा हो जाएगा।

     योगी सरकार ने दिया तोहफा

    योगी सरकार ने दिया तोहफा

    उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के कॉन्ट्रैक्ट पर तैनात टीचरों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी का निर्देश दिया है। यूपी की योगी सरकार ने टीचरों की सैलरी में 50 फीसदी तक इजाफा किया है। प्रदेश सरकार के बाद टीचरों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव आया था, जिसे कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई। इस मंजूरी के बाद मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों की सैलरी में 50% का इजाफा होगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+