7th Pay Commission: दशहरे से पहले सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया तोहफा, DA बढ़ोतरी का ऐलान

7th Pay Commission: दशहरे से पहले सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया तोहफा, DA बढ़ोतरी का ऐलान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दीवाली तोहफा दिया है। सरकार ने इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। फेस्टिव सीजन की शुरूआत के साथ ही सरकार ने इन कर्मचारियों को बंपर तोहफा दिया। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। दशहरे से पहले त्योहारों के पहले पब्लिक सेक्टर कपंनी स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया (Sail) के कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सेल के अधिकारियों व कर्मचरियों का DA बढ़ाने का फैसला किया गया है।

 7th Pay Commission: Big Diwali Gift to These SAIL employees, DA Hike announced

सेल अफसरों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। उसके तहत अधिकारियों का महंगाई भत्ता 5.3 फीसदी बढ़ाया गया है, जबकि सेल के कर्मचारियों के डीए में 3.4 फीसदी की वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी अक्टूबर से दिसंबर के लिए लागू रहेगी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद सैलरी में बढ़ोतरी होगी। अगर आंकड़ों पर नजर डाले तो महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद अफसरों का डीए 146.7 फीसदी से बढ़कर 152 फीसदी और कर्मचारियों का डीए 57.4 फीसदी से बढ़ कर 60.8 फीसदी हो गया है।

गौरतलब है कि सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी की आस देख रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को अब तक वेतन बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिला है। कर्मचारियों को भले ही वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन बढ़ोतरी का लाभ न मिला हो, लेकिन DA में मामूली वृद्धि से उन्हें थोड़ी राहत मिलती जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+