DA बढ़ोतरी से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को ट्रैवल अलाउंस को लेकर मिली खुशखबरी
खुशखबरी: DA बढ़ोतरी से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को ट्रैवल अलाउंस को लेकर मिली खुशखबरी
नई दिल्ली। देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों को लंबे वक्त से महंगाई भत्ते का इंतजार है। डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। केंद्र सरकार ने डीए बढ़ोतरी का तोहफा देने से पहले कर्मचारियों को ट्रैवल अलाउंस के लिए क्लेम सबमिशन की डेडलाइन बढ़ा दी है।

सरकार ने कर्मचारियों को ट्रैवल अलाउंस के के क्लेम के लिए मियाद बढ़ा दी है। इस राहत के बाद रिटायरमेंट पर करमचारी 180 दिन में अपना ट्रैवल अलाउंस क्लेम कर सकेंगे। इसके बारे में वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर विभाग की ओर से जानकारी दी गई है। इस आदेश को 15 जून से लागू कर दिया गया है। आपको बता दें कि पहले ट्रैवल क्लेम के लिए मियाद 60 दिन की थी, जिसे अब बढ़ाकर 180 दिन कर दिया गया है। हालांकि अभी भी ट्रांसफर और ट्रेनिंग के दौरान क्लेम सबमिशन के लिए डेडलाइन 60 दिन ही रखी गई है।
आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी में महंगाई भत्ता, ट्रैवल अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंट, मेडिकल अलाउंट, एजुकेशन अलाउंट जैसे कई भत्ते मिलते हैं। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का इंतजार है। ये इंतजार इसी महीने खत्म हो सकता है। 26 जून को इस संबंध में अहम बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर फैसला लिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications