7th Pay Commission: 4% DA बढ़ोतरी के बाद कितनी बढ़ी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, जानें पूरी कैलकुलेशन

7th Pay Commission: 4% DA में बढ़ोतरी के बाद कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, जानें पूरी कैलकुलेशन

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। केंद्र सरकार ने DA में 4 % की बढ़ोतरी का लाभ केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी। कैबिनेट बैठक के बाद मोदी सरकार ने DA में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का DA 17 प्रतिशत से बढ़कर 21 प्रतिशत हो गया है। इसका फायदा देश के करीब 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को होगा। आइए जाने की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।

 केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी


मोदी कैबिनेट ने डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 21 फीसदी हो गया है। इस बढ़ोतरी के कारण केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने 720 रुपए से 10,000 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद महंगाई भत्ते का भुगतान इसी महीने किया जाएगा।

 सरकार पर आएगा बोझ

सरकार पर आएगा बोझ

सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के फैसले के बाद इसका लाभ 1.13 करोड़ परिवारों को मिलेगा। वहीं महंगाई वृद्धि की वजह से सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ेगा। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के कारण सरकारी खजाने पर प्रतिवर्ष 12,510.04 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ बढ़ेगा। सरकार के फैसले के मुताबिक महंगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से प्रभावी माना जाएगा।

 DA में हुई थी 5 फीसदी की बढ़ोतरी

DA में हुई थी 5 फीसदी की बढ़ोतरी

आपको बता दें कि इससे पहले 10 अक्टूबर 2019 को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। उस वक्त सरकार ने महंगाई भत्ता 12 से बढ़कर 17 फीसदी कर दिया था। आपको बता दें कि सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। हर साल यह क्रमश एक जनवरी और एक जुलाई को बढ़ोतरी की जाती है, जिसका भुगतान क्रमश: मार्च और सितंबर महीने से किया जाता है। वहीं पश्चिम बंगाल के WBSETCL के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के बाद कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इन कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी किए जाएं। ये बढ़ोतरी केंद्र सरकार के छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप किए जाने का फैसला किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+