पैसों से जुड़े कई नियमों में 1 अप्रैल से बदलाव, एनपीएस से लेकर क्रेडिट कार्ड तक शामिल
Credit card Rules: मार्च के महीने को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अप्रैल नए वित्तीय वर्ष 2024-25 (Financial year 2024-25) की शुरुआत है। इसी के साथ पैसों के जुड़े कुछ अहम नियमों में भी बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आपके पैसे और निवेश पर पड़ने वाला है।
बदलने जा रहे नियमों में क्रेडिट कार्ड से लेकर एनपीएस (NPS) रूल शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगले महीने से कौन-कौन से नियमों में बदलाव नजर आएगा।

एनपीएस में टू लेयर सिक्योरिटी सिस्टम
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) निवेशकों के लिए टू लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू करने जा रहा है, जिससे एनपीएस निवेशकों को साइबर फ्रॉड से बचाव होगा। इसके तहत टू-फैक्टर आधार-आधारित प्रमाणीकरण शुरू की जाएगी। जो लॉग इन करने वाले सभी पासवर्ड-आधारित यूजर्स के लिए अनिवार्य हो जाएगा। नया नियम 1 अप्रैल, 2024 से लागू किया जाएगा।
एसबीआई क्रेडिट कार्ड में बदलाव (SBI Bank credit card)
एसबीआई कार्ड ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल, 2024 से कुछ क्रेडिट कार्डों के लिए किराया भुगतान लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट बंद कर दिया जाएगा। इसमें AURUM, SBI कार्ड एलीट, SBI कार्ड एलीट एडवांटेज, SBI कार्ड पल्स और सिंपलीक्लिक SBI कार्ड शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ क्रेडिट कार्डों के लिए किराया भुगतान लेनदेन पर रिवॉर्ड पॉइंट 15 अप्रैल, 2024 को समाप्त हो जाएगा।
यस बैंक क्रेडिट कार्ड में बदलाव (Yes Bank credit card)
न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार 1 अप्रैल से यस बैंक क्रेडिट कार्ड, जो एक चालू क्वॉर्टर में 10,000 रुपये या उससे अधिक खर्च करते हैं, वे घरेलू लाउंज एक्सेस के लिए पात्र होंगे। बैंक ने डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस बेनिफिट्स की पॉलिसीज में बदलाव किए हैं।
ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड में भी बदलाव
ICICI बैंक की वेबसाइट के अनुसार 01 अप्रैल, 2024 से ग्राहक पिछली कैलेंडर तिमाही में 35,000 रुपए खर्च करके एयरपोर्ट के लाउंज एक्सेस का आनंद ले सकते हैं। पिछली कैलेंडर तिमाही में किया गया खर्च अगली कैलेंडर तिमाही के लिए एक्सेस अनलॉक कर देगा। अप्रैल-मई-जून, 2024 तिमाही में लाउंज एक्सेस के लिए पात्र होने के लिए आपको जनवरी-फरवरी-मार्च 2024 तिमाही में और इसी तरह तिमाहियों के लिए न्यूनतम 35,000 रुपये खर्च करने होंगे।
एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का नया नियम (Axis Bank)
बैंक के ग्राहक ईंधन, बीमा और सोने/आभूषणों पर खर्च पर रिवॉर्ड पॉइंट के लिए पात्र नहीं होंगे। वहीं वार्षिक शुल्क माफी के लिए खर्च सीमा में बीमा, सोना/आभूषण और ईंधन श्रेणियों पर किए गए खर्च शामिल नहीं होंगे। साथ ही घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय लाउंज कार्यक्रमों पर लागू गेस्ट यात्राओं को 8 गेस्ट यात्राओं से 4 गेस्ट यात्राओं तक बदल दिया है।
ओला मनी वॉलेट (OLA Money wallet)
OLA मनी ने घोषणा की कि वह 1 अप्रैल, 2024 से प्रति माह 10,000 रुपये की अधिकतम वॉलेट लोड सीमा के साथ पूरी तरह से छोटे PPI (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट) वॉलेट सेवाओं पर स्विच कर रहा है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को एसएमएस भेजकर इस बारे में सूचित किया है।












Click it and Unblock the Notifications