अगस्त माह में 4 बैंकों ने बढ़ाई FD पर ब्याज दर
सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों को अधिक लाभ देने के लिए इस महीने चार बैंको ने फिक्स्ड डिपॉजिट दर को बढ़ा दिया है। कुछ बैंकों की ब्याज दर में बढ़ोत्तरी 14 अगस्त से लागू हो गई है। यह एफडी 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि तक के लिए हैं।
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक अपनी एफडी पर 3.5 फीसदी से 8.05 फीसदी तक की ब्याज दे रही है। यह ब्याज 7 दिन से 10 साल की अवधि के लिए दी जा रही है। आम ग्राहकों के लिए 3.5 फीसदी से 7.3 फीसदी तक की ब्याज मिल रही है। यह ब्याज 2 करोड़ रुपए से कम की राशि पर मिलेगी।

एक्सिस बैंक 2 करोड़ से कम राशि पर एफडी पर 8.05 फीसदी की ब्याज दे रहा है। यह ब्याज कम से कम 16 महीने और 17 महीने से अधिक अवधि के लिए मिल रही है।
केनरा बैंक
वहीं केनरा बैंक की बात करें तो 12 अगस्त से वरिष्ठ नागरिकों को बैंक एफडी पर 4-7.75 फीसदी की ब्याज एफडी पर दे रहा है। आम नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 4 फीसदी से 7.25 फीसदी है।
फेडरल बैंक
फेडरल बैंक ने भी एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। बैंक ने 15 अगस्त को ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी 15 अगस्त से प्रभावी होगी। बैंक कम से कम 13 महीने की अवधि के लिए आम नागरिकों को एफडी पर 7.30 फीसदी ब्याज दे रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.07 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंश बैंक
बैंक एफडी पर 4 फीसदी से 8.60 फीसदी की ब्याज मुहैया करा रही है। 7 दिन से 10 साल की अवधि पर बैंक एफडी पर यह ब्याज दर मुहैया करा रहा है। आम ग्राहकों को 4 से 8.60 फीसदी की ब्याज मिल रही है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 4.50 फीसदी से 9.10 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज दरें 7 अगस्त से लागू हैं।












Click it and Unblock the Notifications