आईफोन 7 खरीदने पर 10 हजार की छूट, जानिए कहां मिलेगा ये फायदा
नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन के चलते लगी सेल खत्म होते ही स्नैपडील ने अपने ग्राहकों के लिए एक और खास ऑफर की शुरुआत कर दी है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील ने इसके लिए अमेरिकन एक्सप्रेस के साथ समझौता किया है।

इस ऑफर के तहत जिन लोगों के पास भी अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड है उन्हें एप्पल का आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस खरीदने पर 10,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा।
स्नैपडील का यह ऑफर 7 अक्टूबर 2016 से शुरू हो चुका है। 7 अक्टूबर शाम 7 बजे से ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। स्नैपडील की तरफ से शुरू किया गया यह ऑफर 10 नवंबर तक चलेगा।
इस फोन की कीमत 60,000 रुपए से शुरू हो रही है। आपको बता दें कि यह डिस्काउंट ऑफर फिलहाल चल रहे एक्सचेंज ऑफर और जीरो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी लागू होगा।
टाटा सिलिक (Tata CliQ) पर भी ऑफर
टाटा सिलिक ने भी आईफोन खरीदने पर 10,000 रुपए के कैशबैक की पेशकश की है। अगर आप टाटा सिलिक से आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदते हैं तो आपको 10,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications