विशालकाय अजगर ने बंदर को कैसे बनाया अपना शिकार, देखिए VIDEO
बुलंदशहर, मई 23: यूपी के बुलंदशहर में जंगल से एक विशालकाय अजगर बाहर निकल आया। झाड़ियों के बीच अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अजगर ने अपना शिकार भी ढूंढ लिया। अजगर ने वहां मौजूद एक बंदर को अपने शिकंजे में कस लिया। स्थानीय लोगों ने बंदर को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन अजगर ने उसे नहीं छोड़ा। अजगर ने अपने शरीर से जकड़कर बंदर को बेदम कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

10 फीट लंबा था अजगर, बंदर को बनाया शिकार
घटना बुलंदशहर में थाना रामघाट स्थित शंकर भगवान के मंदिर के पास की है। यहां अचानक 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच अजगर ने एक बंदर का अपना शिकार बना लिया। अजगर ने बंदर को अपने शरीर से जकड़कर मार डाला। इसके बाद अजगर बंदर को निगलने वाला था, लेकिन ग्रामीणों ने किसी तक उसके चंगुल से बंदर को निकाला। हालांकि, बंदर की जान जा चुकी थी।

वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा
मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया है। वहीं, मृत बंदर का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे दफना दिया गया। उधर, कुछ लोग भगवान शिव के मंदिर पर अजगर को निकलने से इलाके में साक्षात शिव जी का रूप मानते हुए हाथ जोड़कर अपनी मनोकामनाएं मांगने लगे।

अपने शिकार को जिंदा निगल जाते हैं अजगर
बता दें, अजगर दुनिया का सबसे विशाल सांप होते हैं। वह अपने शिकार को जिंदा ही निगल जाते हैं। हालांकि, ऐसी गलती कई बार खुद अजगर की जान के लिए आफत बन जाती है। बीते दिनों एक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक अजगर एक बकरी को जिंदा निगल तो गया, लेकिन उसके लिए मुश्किल हो गए। बकरी को निगलने के बाद अजगर जमीन पर पड़ा रह गया, वह चल नहीं पा रहा। बकरी को निगलने की वजह से उसका पेट फूल गया था, इसलिए वह चल नहीं पा रहा था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर अजगर को अपनी गाड़ी में डालकर ले जाती है।












Click it and Unblock the Notifications