बुलंदशहर में बोले योगी, 'अमेठी में राहुल गांधी की हार पक्की, इसलिए भागे केरल'
Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के एक लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। आप सभी जानते हैं, वह अमेठी से सांसद हैं, उन्हें पता है कि हार पक्की है, इसीलिए वे केरल भाग गए।
सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भाजपा के सांसद और प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह के लिए वोट मांगने आये थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस देश को संकट में डाल रही है। पार्टी का घोषणापत्र इसका उदाहरण है। कांग्रेस के कारण ही देश का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन हुआ। इसके लिए मुस्लिम लीग व कांग्रेस का गठजोड़ जिम्मेदार था। आज राहुल गांधी वायनाड से नामांकन कर रहे हैं और वहां भी कांग्रेस का मुस्लिम लीग से गठबंधन है। ये देश को कहां ले जाएगा ये चिंता का विषय है। कांग्रेस देश के लिए खतरा बनती जा रही है।
UP CM Yogi Adityanath in Bulandshahr: Congress President Rahul Gandhi has filed nomination from a Lok Sabha constituency of Kerala. You all know, he is an MP from Amethi, he knows defeat is confirmed, that's why he ran away to Kerala. pic.twitter.com/8FRmhd80dN
— ANI UP (@ANINewsUP) April 4, 2019
बुलंदशहर, में जनसभा को संबोधित कर रहा हूँ... https://t.co/crJmnHgawz
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 4, 2019
ये भी पढ़ें: बुलंदशहर लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से जानिए