बुलंदशहर: धमाके की आवाज सुनकर निकले घर से बाहर, करेंट की चपेट में आने से झुलकर हुई 2 की मौत
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। यहां आग लगने के कारण बिजली के तार टूट गए, जिससे दो युवकों इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवकों की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची गई। वहीं, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सिकंदराबाद-जेवर मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा काटा।

जानकारी के अनुसार, हादसा बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के भौरा गांव में हुआ है। यहां घर के आगे रखे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। जिससे 11 हजार की लाइन टूट गई। इस धमाके की आवाज सुनकर अनुज घर से बाहर निकलते समय टूटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर टूटकर गिरे तार की चपेट में गांव निवासी हरि सिंह भी आ गया। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे से गुस्साए लोगों ने सिकंदराबाद-जेवर मार्ग जाम कर दिया। लोग लगातार ऊर्जा निगम के बड़े अधिकारियों को बुलाने के मांग पर अड़े हैं। उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण ऊर्जा निगम की लापरवाही बता प्रशासनिक अधिकारियों व निगम के बड़े अधिकारियों को बुलाने के मांग पर अड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications