बुलंदशहरः फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के सिकंदराबाद में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इलाके में स्थित औद्योगिक क्षेत्र स्थित जी5 फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर पुलिस की टीम मजदूरों की रेस्क्यू में जुटी हुई है।

two people died due to explosion in boiler in factory in sikandrabad

बताया जा रहा है कि बॉयलर फटने से हुए धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटे हुए हैं। सीओ सिकंदराबाद ने बताया कि बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हुई है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करवाई जा रही है। बॉयलर फटने के कारण की भी जांच की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी मालिक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+