भारत का गलत नक्शा दिखाने के मामले में Twitter के एमडी मनीष के खिलाफ FIR
Twitter के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ अब बुलंदशहर में दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला
बुलंदशहर, जून 29: भारत का गलत नक्शा दिखाने के मामले में ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी की मुश्किले बढ़ गई है। अब उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) और आईटी ऐक्ट की धारा 74 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर दर्ज हुई है। बता दें, ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर भारत का जो नक्शा दिखाया, उसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग देश के तौर पर दिखा दिया। हालांकि, मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा ट्विटर ने ये गलत नक्शा हटा लिया।
Recommended Video

ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक (MD) मनीष माहेश्वरी और इंडिया हेड अमृता त्रिपाठी के खिलाफ सोमवार 28 जून को बुलंदशहर जिले के खुर्जा में एफआईआर दर्ज हुए है। यह एफआईआर बजरंगदल के प्रांतीय संयोजक प्रवीण भाटी ने दर्ज कराई है। प्रवीण भाटी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ट्विटर पर विश्व के नक्शे पर भारत का मानचित्र बना हुआ था। उसमें कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग देश के तौर पर दिखाया गया था। भाटी ने कहा कि यह जानबूझकर देश विरोध गतिविधि की गई है। बताया कि मनीष माहेश्वरी और इंडिया हेड अमृता त्रिपाठी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
ट्विटर पर दिखाया था भारत का गलत नक्शा
ट्विटर ने एक नक्शा पोस्ट किया था, जिसमें भारत को गहरे नीले रंग में दिखाया गया। ट्विटर द्वारा जारी किए गइ नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नहीं थे। ट्विटर ने अपने इस विवादित नक्शे में बारत के दोनों केंद्र शासित प्रदेश को अलग माना है। इस नक्शे के सामने आते ही ट्विटर पर ही बवाल शुरू हो गया। लोगों ने सरकार को ट्विटर के खिलाफ सख्त कदम उठाने की सिफारिश की। केंद्र ने भी ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को तेज कर लिया। इससे पहले पिछले साल 12 नवंबर को भी उसने लद्दाख को देश से बाहर दिखाया था, हालांकि बाद में माफी मांग ली। साथ ही ये आश्वासन दिया था कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications