आज बुलंदशहर में एक मंच से गरजेंगे मायावती और जयंत चौधरी

Bulandshahr News, बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज पश्चिम यूपी में महागठबंधन की दूसरी संयुक्त जनसभा बुलंदशहर में होगी। इससे पहले महागठबंधन की जनसभा बदायूं में होगी। इस जनसभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के मुखिया अजित सिंह भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले महागठबंधन की पहली रैली 7 अप्रैल को सहारनपुर के देवबंद में हुई थी।

योगेश वर्मा के पक्ष में आज करेंगे रैली

योगेश वर्मा के पक्ष में आज करेंगे रैली

बुलंदशहर लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी योगेश वर्मा के पक्ष में मायावती और जयंत चौधरी 13 अप्रैल को विशाल जनसभा करेंगे। जनसभा में दोनों बड़े नेता मतदाताओं से गठबंधन के प्रत्याशी योगेश वर्मा को वोट देने की अपील करेंगे। रैली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। आपको बता दें कि भाजपा ने बुलंदशहर (सुरक्षित) सीट वर्तमान सांसद भोला सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

बुलंदशहर में होगी गठबंधन की रैली

बुलंदशहर में होगी गठबंधन की रैली

जानकारी के अनुसार, बसपा सुप्रीमो मायावती और जयंत चौधरी शनिवार की सुबह 11 बजे अनूपशहर रोड पर स्थित मौसम गढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं हजारों की संख्या में बसपा और रालोद के कार्यकर्ताओं की पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि दूसरी रैली बदायूं में एस एस बालिका इंटर कालेज में होगी।

ये भी पढ़ें:- बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से योगेश वर्मा लड़ रहे हैं चुनाव

जानिए कब और कहा है जनसभा

जानिए कब और कहा है जनसभा

इसके बाद 16 अप्रैल को आगरा, 19 अप्रैल को मैनपुरी, 20 अप्रैल को रामपुर जबकि इसी दिन 20 अप्रैल को फिरोजाबाद में भी संयुक्त जनसभाएं होंगी। 25 अप्रैल कन्नौज, 1 मई को फैजाबाद, 8 मई को आजमगढ़, 13 मई को गोरखपुर और गठबंधन के साझा रैलियों के अभियान का समापन 16 मई को वाराणसी में होगा। इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती की पहली संयुक्त रैली 7 अप्रैल को सहारनपुर जिले के देवबंद में हुई थी। इस रैली में भी अखिलेश यादव और चौधरी अजित सिंह मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+