IAS बनकर जमीन का मामला सुलझाने तहसील पहुंचा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अफसर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, युवक आईएएस अफसर बनकर खुर्जा तरसील में किसी जमीन के मामले का निपटारा करने पहुंचा था। बातचीत के दौरान शक होने पर एसडीएम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने अपनी हकीकत बयां की।

आईकार्ड मांगा तो सकपका गया युवक
मामला खुर्जा तहसील का है जहां सोमवार को कालीचरण नाम का यह युवक किसी जमीन के मसले का निपटारा करने पहुंचा। उसने अपना परिचय आईएएस के रूप में दिया। खुर्जा एसडीएम के मुताबिक, युवक की बातचीत से शक हुआ। उसने एडीएम हरिद्वार के रूप में परिचय दिया और कहा कि वह 2017-2018 उत्तराखंड कैडर से आईएएस अधिकारी है। उन्होंने जब उससे आईकार्ड मांगा तो वह अचानक सकपका गया। एसडीएम ने उसके बैचमेट के नाम भी पूछे, लेकिन वह नहीं बता पाया, जिसके बाद कुछ अन्य सवालों के जवाब भी वह नहीं दे सका।

शक होने पर एसडीएम ने पुलिस को दी सूचना
एसडीएम को युवक पर शक हो गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आईएएस को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले जाकर सख्ती से पूछताछ की तो युवक की हकीकत सामने आ गई। कालीचरण के पास से एक फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुआ।

गाजियबाद में रहता है शख्स
फर्जी आईएएस ने बताया कि वह महोबा का रहने वाला है और वर्तमान में गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में प्रताप बिहार में रहता है। वह अपने रिश्ते के चाचा के साथ एक एससी-एसटी के नाम की जमीन की आपत्ति पर दबाव बनाकर ट्रांसफर करवाने के लिए आया था।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications