UP: ट्यूशन के लिए निकली हाईस्कूल की छात्रा का हाईवे किनारे मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
बुलंदशहर, 30 सितंबर: यूपी के बुलंदशहर में ट्यूशन के लिए निकली एक छात्रा का शव हाईवे किनारे झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया है। छात्रा हाईस्कूल में पढ़ती थी और घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी। घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। फिलहाल, कोई भी पुलिस अधिकारी इस घटना के संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

ट्यूशन के लिए गई थी छात्रा
मामला बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र का है। बताया जा रहा कि हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन तलाश के लिए निकले। इसी दौरान एनएच 91 पर झाड़ियों के बीच छात्रा की शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
टूटे कंगन और जूते हुए बरामद
फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान हाईव किनारे छात्रा के टूटे कंगन मिले हैं। छात्रा के जूते भी सड़क किनारे से बरामद हुए हैं। फॉरेंसिक टीम ने टूटे कंगन और जूतों को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब में भेज में दिया है। फिलहाल, कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले में फिलहाल बोलने को तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications