Bulandshahr: मॉर्निंग वॉक पर निकले हार्डवेयर व्यापारी का अपहरण, कार में डालकर ले गए बदमाश
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले हार्डवेयर व्यापारी का शनिवार (15 अक्टूबर) सुबह अपहरण कर लिया गया। अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद अपहरणकर्ता कार से फरार हो गए। हार्डवेयर व्यापारी के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मेरठ रेंज के आई और बुलंदशहर एसएसपी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ने जिले की सीमा सील कर दी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार व्यापारी की तलाश में जुट गई है।

अपहरण की ये वारदात खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के एनआरईसी कॉलेज के पास की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, प्रतिष्ठित कारोबारी राजकुमार (70) शनिवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए एक्टिवा पर निकले थे। लेकिन एनआरईसी कॉलेज के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने 70 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी राजकुमार का अपहरण कर लिया और उनका एक्टिवा वही रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस पूरे घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बता दें, राजकुमार हार्डवेयर व टाइल्स के बड़े व्यापारी हैं। दिनदहाड़े अपहरण के बाद व्यापारियों में भय का माहौल है। आईजी मेरठ मंडल प्रवीण कुमार भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और और घटना की बारीकी से जांच में जुट गए। स्थानीय पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। फिलहाल पुलिस की मानें तो व्यापारी को सकुशल बरामद करने की बात कही जा रही है। स्थानीय पुलिस तमाम सीसीटीवी वीडियो के आधार पर जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का पुलिस दावा कर रही है।
पूरे मामले में एसएसपी श्लोक कुमार सिंह का कहना है कि व्यापारी के अपहरण की खुर्जा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस के तमाम आला अधिकारी पहुंच गए और घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि पड़ोसी जिलों को सूचित कर दिया गया और चेकिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार अपहरणकर्ताओं ने घटना को अंजाम दिया है, फिलहाल सभी सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं और जल्द घटना का खुलासा होगा।












Click it and Unblock the Notifications