Bulandshahr: सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, केदारनाथ जा रहे पांच श्रद्धालुओं की हुई मौत

बुलंदशहर, 24 मई: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियों गाड़ी एनएच 235 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए है। चार श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। पुलिस की मानें तो सभी बुलंदशहर जिले के देवीपुरा के रहने वाले थे, जो केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

Recommended Video

    सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो,केदारनाथ जा रहे पांच श्रद्धालुओं की हुई मौत
    Bulandshahr News: Five members of a family lost their lives in a road accident

    हादसा बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव के पास हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, बुलंदशहर जिले के देवीपुरा निवासी 11 श्रद्धालु स्कॉर्पियो में सवार होकर केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजकर 20 मिनट पर गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर के एनएच 235 पर सड़क किनारे खड़े हुए ट्रक से स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक जा टकराई। इस हादसे में दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

    बताया जा रहा है कि चार श्रद्धालुओं की गंभीर हालत देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रैफर किया गया है। वहीं, दो श्रद्धालुओं का बुलंदशहर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही गुलावठी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए स्कार्पियो सवार गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही बुलंदशहल एसएसपी और डीएम मौके पर पहुंच गए।

    बुलंदशहर डीएम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई, वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए। बताया कि सभी श्रद्धालु शिकोहाबाद के रहने वाले थे, जो केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों की पहचान बुलंदशहर के देवीपुरा निवासी हार्दिक माहौर, वंश माहौर, हिमांशु अग्रवाल, पारस और शालू के रूप में हुई है। जबकि दामिनी, जसवंत, सिंकी, रिंकी, हरेंद्र और बेबी इस दर्दनाक हादसे में घायल हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+