बुलंदशहर: फेरों से पहले दुल्हन ने किया शादी करने से इनकार, बताई ये चौंकाने वाली वजह
बुलंदशहर: फेरों से पहले दुल्हन ने किया शादी करने से इनकार, बताई ये चौंकाने वाली वजह
बुलंदशहर। खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनाकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां शादी समारोह में मांग भरने के बाद अचानक से दुल्हन का मूड बदल गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद ही दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया, जिसके बाद बारात वापस लौट गई।

ये मामला बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र का है। खबरों के मुताबिक, नवदुर्गा शक्ति मंदिर चौकी क्षेत्र में सोमवार (05 मार्च) को एक विवाह मंडप में शादी समारोह था। इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। आगे की रस्मों को पूरा करने के लिए परिजनों ने प्रक्रिया को शुरू कराया। इसी बीच में अचानक से लड़की बीच में ही खड़ी होकर शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद सभी अचंभित हो गए। मंत्र का उच्चारण कर रहे पंडित भी चुप हो गए।
दुल्हन का कहना था कि उसे जो दूल्हे की तस्वीर दिखाई गई थी उसमें अच्छा लग रहा था। परंतु सामने आने पर अच्छा नहीं है। जिसके बाद विवाह स्थल में दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बताया गया है कि दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया। उसने दूल्हे को तस्वीर में देखा था। विवाद बढ़ने पर लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया।
हालांकि, काफी देर तक लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। जिसके बाद दूल्हा बारात सहित अपने घर वापस चला गया। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि दुल्हन द्वारा शादी करने से इनकार कर दिया गया। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है, तो मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications