यूपी में ‘अल्लाह’ और ‘मोहम्मद’ लिखी मछली हो रही Viral, कीमत पहुंची लाखों में

यूपी में ‘अल्लाह’ और ‘मोहम्मद’ लिखी मछली हो रही Viral, कीमत पहुंची लाखों में

बुलंदशहर, 11 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में इन दिनों एक मछली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। इस मछली को देखने के लिए बड़ी संख्य में लोग पहुंच रहे हैं। तो वहीं, अब इस मछली की वीडियो और तस्वीरें पर सोशल मीडिया पर छा गई। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी कीमत तीन लाख से पांच लाख रुपए तक पहुंच गई है। अब आप सोचने को मजबूर हो गए होंगे कि आखिऱ ऐसा क्या खास है इस मछली में तो चलिए हम आपको बताते है कि इस मछली में क्या खास बात है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh: Bulandshehar में Allah-Mohammad लिखी Fish, लाखों में लगी बोली | वनइंडिया हिंदी
    ऑस्कर प्रजाति की है ये मछली

    ऑस्कर प्रजाति की है ये मछली

    बुलंदशहर जिले में चर्चा औऱ आकर्षण का केंद्र बनी ये मछली ऑस्कर प्रजाति की है। इस मछली के ऊपर अल्लाह और मोहम्मद लिखा हुआ है। जिसकी वजह से यह मछली जिले में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गई है। वहीं, लोग अब इस मछली को खरीदना चाहते है और इसकी बोली लगा रहे है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस मछली की बोली अभी तक तीन लाख से पांच लाख रुपए तक लग गई है।

    हिंदू व्यापारी के एक्यूरियम में पल रही है ये मछली

    हिंदू व्यापारी के एक्यूरियम में पल रही है ये मछली

    अंकुर सिंघर बुलंदशहर जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर इलाके में रहते है। अंकुर सिंघल की मानें तो उन्होंने ऑस्क र प्रजाति की इस मछली को एक व्यापारी से उन्होंने तीन साल पहले खरीदा था। तभी से वो इस मछली को एक्वे्रियम में पाल रहे है। अंकुर बताते है कि उन्हें मछली पालने का शौक है औऱ वो पिछले 10 साल से मछली पालने का काम कर रहे है।

    अल्लाह और मोहम्मद लिखा हुआ है मछली पर

    अल्लाह और मोहम्मद लिखा हुआ है मछली पर

    ऑस्कार प्रजाति की यह मछली उस वक्त चर्चा में आई, जब अंकुर सिंघल की शॉप एक मुस्लिम शख्स खरीदारी करने के लिए पहुंचा। उसकी नजर जब इस मछली पर पड़ी तो उसने दावा कि ऑस्कर प्रजाति की इस मछली कि स्किन के ऊपर अल्लाह और मोहम्मद लिखा हुआ है। मछली पर अल्लाह और मोहम्मद का नाम लिखे होने की ख़बर जैसे ही शहर में फैली तो उसके बाद व्यापारी के यहां मछली देखने पहुंचने वाले लोगों का तांता लग गया।

    अंकुर की मानें तो कई लोगों ने किया संपर्क

    अंकुर की मानें तो कई लोगों ने किया संपर्क

    इस मछली को खरीदने के लिए भी कई लोग संपर्क कर चुके हैं। लेकिन अंकुर सिंघर का दावा है कि मुस्लि म धर्म से ताल्लुंक रखने वाले लोग इस मछली की कीमत तीन से पांच लाख तक लगा चुके हैं। अंकुर की मानें तो वह तीन साल पहले इस मछली को खरीदकर लाया था। उसे उर्दू नहीं आती, इस वजह से अभी तक उसे इस खासियत की जानकारी नहीं हो पाई थी। हालांकि अंकुर अब इस मछली को बेचने को तैयार नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+