बुलंदशहर में घोड़ी चढ़ा दलित दूल्हा, पुलिस फोर्स, PAC जवानों ने की पहरेदारी

बुलंदशहर, 25 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों के बीच एक गांव में दलित व्यक्ति की घुड़चढ़ी का कार्यक्रम हुआ। एएसआई विनय कुमार सिंह ने बताया, ''पुलिस से घुड़चढ़ी के लिए अनुमति मांगी थी। हमने एहतियात के तौर पर फोर्स लगाई। घुड़चढ़ी का कार्यक्रम शांति पूर्ण तरह से संपन्न हुआ।''

Recommended Video

    Bulandshahr: पुलिस और PAC के पहरे में हुई दलित CRPF जवान की घुड़चढ़ी | वनइंडिया हिंदी
    CRPF जवान की थी शादी

    CRPF जवान की थी शादी

    अनुसूचित जाति का युवक गौरव पुत्र दलीप सीआरपीएफ में जवान हैं। गौरव ने शुक्रवार को एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें बताया था कि रविवार को उनकी बारात अलीगढ़ जिले के मानपुर गांव जाएगी। गांव में अनुसूचित जाति व ठाकुर समाज में कई सालों से विवाद चल रहा है। गौरव ने घुड़चढ़ी में किसी अनहोनी की आशंका जताई थी।

    पुलिस की पहरेदारी में हुई गौरव की घुड़चढ़ी

    पुलिस की पहरेदारी में हुई गौरव की घुड़चढ़ी

    रविवार सुबह गांव में बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने पहले पैदल मार्च निकाला। शाम चार बजे पुलिस की पहरेदारी में गौरव की घुड़चढ़ी हुई। इसके बाद गौरव बारात लेकर चला गया। बता दें, गांव के जिस-जिस रास्ते से घुड़चढ़ी निकली, उस रास्ते पर पुलिस छतों से नजर रख रही थी। इस दौरान सीओ सिकंदराबाद सुरेश सिंह भी गांव में मौजूद रहे।

    शांतिपूर्वक निकलवाई गई घुड़चढ़ी

    शांतिपूर्वक निकलवाई गई घुड़चढ़ी

    एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि अनुसूचित जाति के सीआरपीएफ जवान की घुड़चढ़ी गांव में शांतिपूर्वक निकलवा दी गई है। इस दौरान गांव में एक सीओ, दो थाना प्रभारी, आठ दारोगा समेत 50 से अधिक पुरुष व महिला कांस्टेबल तैनात रहे। उन्होंने कहा कि अभी गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+