भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही का दिल्ली अस्पताल में निधन, विवादित बयान को लेकर चर्चा में थे
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेंद्र सिरोही का लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में उनका निधन हो गया। पिछले 9 फरवरी से बीमारी के कारण वे दिल्ली के अस्पताली में भर्ती हुए थे। परिवार वालों के अनुसार वे लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। वीरेंद्र सिरोही बुलंदशहर सदर से भाजपा विधायक थे।
इससे पहले वीरेंद्र सिरोही कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे। वीरेंद्र सिरोही का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 10 बजे तक बुलंदशहर पहुंचने की संभावना है। बता दें कि वीरेंद्र सिरोही अपने विवादित बयान को लेकर काफी चर्चा में थे। बता दें इस बार चुनाव जीते के बाद भाजपा विधायक ने काफी सुर्खियों में थे। उन्होंने अपने स्वागत समारोह में कहा था कि पुलिस को हमने खुली छूट दी है, गुंडे-बदमाशों की तोड़ दो टांग।
दंगों को लेकर पुलिस के एक्शन पर भाजपा विधायक ने ही उठाए सवाल, लगाए संगीन आरोप