Bulandshahr Accident: ईको कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, खाई में गिरने से चार लोगों की गई जान
Bulandshahr Accident News: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से सामने आई है। यहां एक अज्ञात ट्रक ने ईको कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ईको कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यह हादसा बुलंदशहर जिले के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के दानपुर के पास हुआ है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक, ईको कार नोएडा से संभल जा रही थी। देर रात करीब 02 बजे ओवरटेक करने के चक्कर में ईको कार को एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने के बाद ईको कार पलटकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय पुलिस ने अलीगढ़ मेडिकल भर्ती कराया है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस सीओ मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सभी जनपद संभल के धनारी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। डिबाई कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह बताया कि कटर से गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में जान गंवाने वाले कार सवार प्रमोद, पुष्पेंद्र, नीरज, जितेंद्र व घायल मुकेश संभल ज़िले के निवासी बताए जा रहे हैं, जोकि नोएडा से वापस संभल जा रहे थे।
डिबाई सीओ ने जानकारी देते हो बताया कि नीरज नाम का व्यक्ति संभल जिले का रहने वाले हैं और अपनी पत्नी को छोड़कर ससुराल से घर जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कि हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications