बुलंदशहर: लोगों को रौंदते हुए नहर में गिरी कार, पांच की मौत, 3 घायल

Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित कार पांच लोगों को रौंदते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जबकि गंभीर हालत में तीन महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Bulandshahr: 5 people dead, 3 seriously injured after a car hit two pedestrians and fell into a canal

जानकारी के अनुसार, हादसा बुलंदशहर जिले के अनूपशहर-अलीगढ़ रोड पर सूरजपुर मखैना नहर के पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक तेज रफ्तार कार मुरादाबाद से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर चल रही दो महिलाओं को रौंदते हुए मखैना नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि मौके पर ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

घटना के फौरन बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कार को नहर से बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+