UP Police थाना परिसर में घुसा सांड, तीसरी मंजिल पर पहुंचा, बेहोश कर रस्सियों से नीचे लाया गया
UP Police: यूपी के बदायूं जनपद के उझानी कस्बे से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक छुट्टा सांड थाने के भीतर प्रवेश कर गया। इतना ही नहीं वह थाने के भवन में सीढ़ियां चढ़ते हुए तीसरी मंजिल तक पहुंच गया।
साड़ को तीसरी मंजिल पर देखने के बाद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पहले तो लोग उसे नीचे उतारने का प्रयास किए लेकिन वह सफल नहीं हुए। इधर, थाने के भवन में साड़ घुसने की जानकारी के बाद देखने वालों की भीड़ लग गई।

हैरानी की बात यह भी है कि जिस समय सांड़ भवन में प्रवेश किया, उस समय वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। लेकिन, सवाल यह भी है कि क्या उसे जाते समय और सीढ़ी से चढ़ते समय क्या लोगों ने उसे नहीं देखा।
फिलहाल, इस घटना के चलते थाने में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए थाने का कामकाज ठप पड़ गया। लोग साड़ को उतारने का प्रयास करने लगे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
नगर पालिका और पशु चिकित्सा टीम बुलाई गई
जानकारी मिलते ही नगर पालिका और पशुपालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। थाने की तीसरी मंजिल पर पहुंचे सांड़ को सुरक्षित नीचे लाने के लिए काफी देर तक दर्जनों कर्मचारी परेशान हुए उन्हें भी सफलता नहीं मिली।
काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी टीम उसे साड़ को बिल्डिंग में से नीचे उतरने में सफल नहीं हो सकी। इस दौरान लोग लाठी डंडे से उसे भगाते नजर आए लेकिन वह डर के मारे ऊपर की तरफ ही जाने लगता था।
ट्रैंक्विलाइज़र का इस्तेमाल कर सांड को नीचे लाया गया
उसके बाद टीम ने सांड को बेहोश करने का फैसला लिया ताकि उसे सुरक्षित उतारा जा सके। पशु चिकित्सकों ने उसे हल्का ट्रैंक्विलाइज़र इंजेक्ट किया, जिससे वह कुछ देर के लिए शांत हो गया।
इसके बाद रस्सियों और रस्सी से बांधकर करीब तीन घंटे की मशक्कत में सांड को धीरे-धीरे नीचे लाया गया। सांड़ के नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। नीचे लाते वक्त सांड को कुछ हल्की चोटें जरूर आईं।
इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। उसके बाद लोगों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग मजे ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications