UP News: 'मेरा अंडा कहां है...?', बेटे ने पिता से पूछा और फिर कर ली आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में पिता द्वारा एक बेटे की ख्वाहिश नहीं पूरी की गई तो उसने आत्महत्या कर लिया। बेटे की आत्महत्या करने के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पिता को पछतावा हो रहा है कि काश वह बेटे की बात मान गया होता।
दरअसल, यह पूरा मामला बदायूं जनपद के हजरतपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया रुंद गांव का है। गांव में हंसराज नामक एक किसान अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि हंसराज के पांच बेटे हैं जिसमें चार बेटे दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं।

वही छोटा बेटा आदर्श घर पर रहकर खेती किसानी में पिता का साथ देता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम वह अपने पिता के साथ खेत में काम करने गया था इस दौरान उसने अंडा खाने की इच्छा जाहिर की। ऐसे में उसे खेत में काम करता छोड़कर उसके पिता बाजार गए और अंडा की जगह मछली लेकर चले आए।
खेत से काम करने के बाद आदर्श जब घर वापस लौटा तो मछली देखकर उसे गुस्सा आ गया। उसने अपने पिता से अंडा के बारे में पूछा तो उन्होंने अंडा खाने से मना कर दिया। इसके बाद आदर्श अपनी मां गुड्डो देवी से पैसे मांगा और बोला कि मैं अंडा लेकर खाऊंगा।
मां द्वारा भी उसे मना कर दिया गया उसके बाद वह अपने घर से नाराज होकर निकल गया। घर से नाराज होकर निकलने के बाद करीब 1 किलोमीटर दूर जाने के बाद एक बगीचे में उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका हुआ शव देख उसके बाद पुलिस को दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो उसकी शिनाख्त आदर्श के रूप में हुई।
उसके बाद आदर्श के माता-पिता भी घटनास्थल पर पहुंचे और चीखने चिल्लाने लगे। बेटे की मौत हो जाने के बाद आदर्श के पिता द्वारा बताया गया कि यदि उन्हें यह पता होता की छोटी सी बात के लिए उनका बेटा आत्महत्या कर लेगा तो वह उसके लिए अंडा जरुर लाया होता।












Click it and Unblock the Notifications