UP News: बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख खौल उठा परिजनों का खून, कर दी युवक की हत्या
UP Badaun love affair news: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में बेटी को उसके प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद प्रेमिका के परिवार वालों का खून खौल उठा। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी।
बेटी की आंखों के सामने उसके प्रेमी की हत्या करने के बाद परिजन वहां से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और प्रेमिका तथा उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामले के बाद डरी सहमी प्रेमिका द्वारा अपने घर वालों से अपने जान की गुहार लगाई गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं प्रेमिका के फरार घर वालों की तलाश भी की जा रही है।
रिश्ते की साली लगती थी प्रेमिका
बताया जा रहा है कि दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ निवासी 26 वर्षीय डालचंद का अपने परिवार के रहने वाले एक भाई की साली के साथ पिछले 5 वर्षों से अफेयर चल रहा था। प्रेमिका उससे दिल्ली में भी मिलने आई थी।
बताया जा रहा है कि रविवार को दोपहर में डालचंद अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। वहां पर रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार को वह प्रेमिका के चाचा के घर चला गया। इस दौरान सोमवार को उसकी प्रेमिका भी वहां पहुंच गई। इस दौरान दोनों घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।
बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक भारत में देखने के बाद प्रेमिका के घर वालों ने धारदार हथियार से प्रेमी को काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमिका के घर वाले वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है की प्रेमिका द्वारा अपने परिजनों के ऊपर गंभीर आरोप लगाया गया है। प्रेमिका का कहना है कि उसके घर वाले उसकी भी हत्या कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा डालचंद के परिवार वालों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications