UP News: दूध बढ़ाने के लिए भैंस को लगाया इंजेक्शन, हुआ कुछ ऐसा, हैरान रह गया पशुपालक, पहुंचा कोर्ट
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं जनपद में एक पशु मित्र पर पशुपालक द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसने भैंस का दूध बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाया और इंजेक्शन लगाने के बाद उसके भैंस की मौत हो गई।
इस मामले में पशुपालक ने पुलिस से शिकायत किया लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। उसके बाद न्याय पाने के लिए पशुपालक न्यायालय पहुंचा। अब कोर्ट के आदेश पर पशु मित्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और जांच पड़ताल शुरू की है।

यह पूरा मामला बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र के मंसा नगला गांव का है। गांव के रहने वाले घनेंद्र नमक पशुपालक द्वारा बताया गया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। करीब छह माह पहले उसने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर 85 हजार रुपए में एक भैंस खरीदी थी।
उसने बताया कि उसकी भैंस काम दूध दे रही थी ऐसे में उसे लगा कि उसकी भैंस बीमार है और उसने पैरावेट (पशुमित्र) को बुलाकर भैंस का उपचार करना चाहा। उसने आरोप लगाया कि पैरावेट आसिफ उसकी भैंस को दवा देने के लिए आया। आशिफ द्वारा बताया गया कि भैंस कम दूध दे रही है ऐसे में उसे इंजेक्शन देना पड़ेगा।
घनेंद्र ने उसकी बात मान ली और भैंस को इंजेक्शन लगवा दिया। घनेंद्र द्वारा बताया गया कि पैरावेट ने भैंस को चार-पांच इंजेक्शन लगाया उसके बाद इंजेक्शन लगाने के बाद रात में ही भैंस की मौत हो गई। घनेंद्र का आप है कि पैरावेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए वह पुलिस के पास पहुंचा लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल इस मामले में अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा डालकर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications