UP News: जयमाल की रस्म के बाद नाराज हुआ दूल्हा, बोला- नहीं करुंगा शादी, मामला थाने पहुंचा तो सामने आई ये वजह
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में शादी के दौरान एक दूल्हा अचानक नाराज हो गया। नाराज होने के बाद दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है किसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दूल्हे ने लड़की पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
वहीं लड़की की मां द्वारा दूल्हे द्वारा दहेज की मांग करने और मांग पूरी न करने पर शादी करने से इनकार किए जाने का आरोप लगाया गया। इस मामले में दुल्हन की मां द्वारा दूल्हे के खिलाफ तहरीर दे दी गई। बाद में मामला किसी तरह सुलझ गया।

फिर दोनों पक्षों के लोगों ने समझौता कर लिया। समझौता होने के बाद दूल्हा फिर मंडप में पहुंचा और शादी संपन्न हुई। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
फैजगंज बेहटा से आई थी बारात
बताया जा रहा है कि बदायूं जनपद के बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी है फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। गुरुवार रात में धूमधाम से दूल्हा पक्ष बारात लेकर पहुंचा।
बारात पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों की खातिरदारी की। उसके बाद द्वार पूजा का रस्म प्रारंभ हुआ। बताया जा रहा है कि द्वार पूजा का रस्म प्रारंभ हो जाने के बाद लड़की और लड़का स्टेज पर पहुंचे और जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान बरातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इनकार करने के बाद दूल्हा सीधे बिल्सी थाने पहुंच गया। वहीं पीछे-पीछे दुल्हन के घर वाले भी थाने पहुंचे।
दूल्हे द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया गया। वहीं दुल्हन की मां द्वारा दूल्हे पर दहेज मांगने का आरोप लगाया गया। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ और दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications