बदायूं: मंदिर के महंत 'सखी बाबा' की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार
Budaun news In Hindi: बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में धार्मिक स्थल पर महंत की गांव के ही व्यक्ति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा कि आपसी रंजिश के चलते हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। बता दें, महंत हमेशा 'काली मां' के रूप में रहता था, वह साड़ी और हाथों में चूड़ियां पहनता था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

काफी सालों से इस मंदिर में रह रहे थे महंत
मामला इस्लाम नगर थाना क्षेत्र के मौजुद्दीनगर ढकनगला गांव का है। यहां के रहने वाले महंत जय सिंह यादव उर्फ सखी बाबा धार्मिक स्थल पर पिछले काफी दिनों से रह रहे थे। बीते शनिवार की सुबह गांव के व्यक्ति रामवीर यादव ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। महंत की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं
इस मामले में एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते रामवीर यादव नाम के व्यक्ति ने महंत जय सिंह यादव उर्फ सखी बाबा की हत्या की है। हत्यारोपी रामवीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। फिलहाल महंत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें, सखी बाबा मंदिर परिसर में बनी झोपड़ी में अकेले रहते थे। हत्या के कारणों का अभी भी पता नहीं चल सका है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications