Lok Sabha Election: शिवपाल यादव के बेटे आदित्य की तस्वीरें Viral, मचा हड़कंप, बदायूं प्रत्याशी ने बताई हकीकत

Badaun Lok Sabha Election 2024: बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव की बेटे आदित्य यादव की कुछ तस्वीरें मंगलवार को अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। फोटो में दिखाई दे रहा है कि सपा नेता आदित्य यादव कुछ लड़कियों के साथ स्विमिंग पूल के पास मौजूद हैं। इसके अलावा कुछ फोटो ऐसे भी हैं जो आपत्तिजनक हैं।

lok-sabha-election-pictures-of-shivpal-yadavs-son-aditya-go-viral

इन तस्वीरों को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। वहीं फोटो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आदित्य यादव द्वारा इस पर सफाई दी गई है।

वायरल फोटो की सच्चाई बताते हुए आदित्य यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना सा था। आदित्य यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा की पुरानी तस्वीरों को वायरल करके उन लड़कियों की निजता का उल्लंघन भी भाजपा नेताओं द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी का चरित्र साफ दिखाई देता है कि भाजपा नेता राजनीति के लिए किस स्तर तक गिर सकते हैं।

कहां की है तस्वीरें, आदित्य ने बताई हकीकत
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद सपा नेता और बदायूं प्रत्याशी आदित्य यादव ने बताया कि तस्वीर पुरानी है और कॉलेज के दिनों की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्र जीवन की तस्वीर भाजपा आईटी सेल द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं।

आदित्य यादव ने यह भी कहा कि अगर वो तस्वीरें शेयर कर रहे हैं तो वे निम्न स्तर पर जा रहे हैं। वो बहुत पुरानी तस्वीरें हैं। मैं समझता हूं कि ये इन तस्वीरों को आधिकारिक तौर पर क्यों नहीं लोगों के सामने लाते हैं। ये लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है और कुछ नहीं है। व्यक्तिगत जीवन में कौन क्या करता है ये राजनीति का विषय नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+