Lok Sabha Election 2024: बदायूं में SP और BJP प्रत्याशियों की जीत-हार पर शर्त लगाने वालों पर केस दर्ज
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हार को लेकर सच लगने वाले दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इस मामले में शर्त लगाने वाले दोनों युवकों के गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दोनों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवा अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

स्टांप पेपर पर लिखा पढ़ी करके लगाया शर्त: दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बदायूं लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर रजपुरा थाना क्षेत्र के पतेई नासिर गांव निवासी विजेंद्र और नीरेश कुमार ने शर्त लगाई थी।
दोनों ने बाकायदा स्टांप पेपर पर लिखा पड़ी करते हुए शर्त लगाया था। पुलिस से की गई शिकायत में उनके गांव के ही रखने वाले विओपाल द्वारा बताया गया कि विजेंदर ने भाजपा प्रत्याशी की जीत और नीरेश ने सपा प्रत्याशी की जीत पर शर्त लगाया है।
आरोप है कि दोनों ने 2.30 लाख रुपए का शर्त लगाया है। वही शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों द्वारा किए गए इस कृत्य के चलते उनके गांव की बदनामी हुई है और गांव का माहौल खराब हो सकता है। इसी के चलते उन्होंने पुलिस से लिखित शिकायत की।
वहीं इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा द्वारा बताया गया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जानकारी होने के बाद जांच पड़ताल कराई गई और गांव के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications