लेखपाल ने रिश्वत में मांगी '4 कैन बीयर', युवक ने डिमांड पूरी की और बना लिया Video
Lekhpal demanded beer as bribe: यूपी के बदायूं जिले में एक लेखपाल ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे एक युवक का जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए चार कैन बीयर की रिश्वत मांगी। युवक ने लेखपाल की मांग पूरी तो की ही, जागरूक नागरिक की तरह वीडियो भी बना लिया।
उसके बाद उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लेखपाल द्वारा रिश्वत में बीयर मांगे जाने का वीडियाे वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जांच कराई गई और जांच के बाद लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया।

Recommended Video
रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहा है युवक
दरअसल, यह पूरा मामला बदायूं जिले के दातागंज तहसील के बेला डांडी का है। गांव के रहने वाले सौरभ सिंह नामक युवक का कहना है कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। उसने कहा कि कुछ दिन पूर्व वह रेलवे का फार्म भरने वाला था।
आवेदन करने के लिए उसे जाति प्रमाण पत्र बनवाना था। आवेदन में डेट भी कम ही बचा था, ऐसे में जल्द से जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उसने लेखपाल से संपर्क किया। सौरभ का आरोप है कि इस दौरान लेखपाल द्वारा उससे रिश्वत के रुप में बीयर के 4 कैन की डिमांड की गई।
उसके बाद वह चार कैन बीयर खरीदकर ले आया और लेखपाल को देते समय इसका वीडियाे बना लिया। उसके बाद युवक ने इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो कब का है इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
इधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा। लेखपाल की इस हरकत के बाद विभाग की किरकिरी होने लगी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम द्वारा लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। फिलहाल लेखपाल द्वारा ली गई रिश्वत को लेकर पूरे तहसील क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।












Click it and Unblock the Notifications