यूपी पुलिस की हैवानियत : बदायूं में चौकी के अंदर युवक को लगाया करंट, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, 5 सस्पेंड

बदायूं, 06 जून: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस की हैवानियत का नया मामला सामने आया है। गोहत्या मामले में संदिग्ध युवक को पुलिस चौकी के अंदर थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। घटना बीते 2 मई की है। पीड़ित के परिवार का आरोप है कि युवक को पुलिस चौकी के अंदर करंट लगाया गया। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाला गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक को इस कदर पीटा कि उसकी हालत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले में चौकी इंचार्ज सहित 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

five policemen suspended over torture of cow slaughter case suspect in budaun

क्या है पूरा मामला ?

बदायूं के ककराला पुलिस चौकी इलाके में रहने वाले यूनिस अली के पुत्र रेहान को 2 मई को पुलिस ने उठा लिया और चौकी में बंद कर दिया। पुलिस ने रेहान को उस वक्त उठाया, जब वह मजदूरी के पैसे लेकर वापस आ रहा था। रेहान पर बाइक चोरी का आरोप था। आरोप है कि पुलिस चौकी के अंदर चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह, सिपाही नरेंद्र शेखर, जावला, सोनू और विपिन के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई।

पुलिस चौकी के अंदर लगाया करंट, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

परिजनों ने आरोप लगाया कि रेहान को करंट लगाया गया और उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाला गया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान रेहान की हालत लगातार बिगड़ती गई। बीते बुधवार को जब रेहान की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजनों ने इस मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने रेहान को छोड़ने के बदले में 5000 रुपए रिश्वत भी ली।

चौकी इंचार्ज सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने मामले कि जांच दातागंज सीओ प्रेम कुमार थापा को सौंपी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान के मुताबिक, सभी दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। चौकी इंचार्ज सहित पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+