भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का वीडियो हुआ वायरल, बोलीं- मौका मिले तो डालो फर्जी वोट
Badaun News, बदायूं। यूपी के बदायूं से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। विवादित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संघमित्रा मौर्य फर्जी मतदान करने की अपील कर रही हैं। संघमित्रा मौर्य यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी है। वह पहले भी विवादित बयान देकर सुर्खिया में आ चुकी है।
बदायू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह हंसी-ठहाकों के बीच संघमित्रा कह रही हैं कि, 'एक भी वोट बचने ना पाए और अगर कोई ना हो तो यह हर जगह चलता है कि फर्जी पर्ची पर वोट डाल आया जाता है, मौका मिले तो वह भी इसका लाभ उठाएं। ऐसा न करें, लेकिन मौका मिले तो...कोशिश करिएगा जिसका वोट है उसी का डलवाइए जाकर, लेकिन वह अगर यहां ना हो तो कर सकते हैं थोड़ा बहुत चोरी-चुपके।'
क्या यही हैं भाजपा का चरित्र? ये हैं #Badaun से भाजपा उम्मीदवार #SanghamitraMaurya का असली चेहरा… फर्जी मतदान के लिए लोगो को उकसाना, प्रोत्साहित करना, क्या ये चुनाव आचार संहिता के खिलाफ नहीं हैं? क्या इसी तरह फर्जी मतदान करकर #BJP सारे चुनाव जीतती है?@MPDharmendraYdv @ECISVEEP pic.twitter.com/QPEi5HZyU2
— Mohit Yadav (@Mohityadav4708) April 20, 2019
डीएम
ने
कही
वीडियो
की
जांच
कराने
की
बात
संघमित्रा
के
बयान
का
वीडियो
वायरल
होने
के
बाद
जिलाधिकारी
दिनेश
कुमार
सिंह
ने
मीडिया
से
कहा
कि
फिलहाल
उन्हें
इस
वीडियो
की
कोई
जानकारी
नहीं
है
लेकिन
वह
इस
मामले
की
जांच
करेंगे।
बता
दें
कि
संघमित्रा
मौर्य
इससे
पहले
भी
विवादित
बयान
देकर
चर्चा
में
रह
चुकी
हैं।
इससे
पहले
संघमित्रा
ने
एक
बयान
में
कहा
था
कि
'अगर
कोई
गुंडा
यहां
गुंडागर्दी
करने
आया
तो
वो
उस
गुंडे
से
भी
बड़ी
गुंडी
बन
जाएंगी'।
ये भी पढ़ें:- बदायूं सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े