Badaun Road Accident: शादी से वापस लौट रहे परिवार की कार टैक्टर-ट्रॉली में घुसी, 4 की दर्दनाक मौत
प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसों के चलते प्रशासन के सामने एक चिंताजनक स्थिति सामने आकर खड़ी हो गई है। बीती शनिवार रात भी जनपद बदायूं में हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मृतक और घायल वैगनआर कार से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत
बता दें कि बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के दहेमी गांव के पास देर रात्रि लगभग 11 बजे अर्सिस बर्खिन गांव के रहने वाले अपनी बैगनआर कार से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी गाडी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भयानक टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में 4 की मौत, 3 घायल
इस हादसे में 50 वर्षीय सूरजश्री पत्नी प्रेमवीर, 25 वर्षीय शशि यादव पत्नी जितेंद्र, 10 वर्षीय हर्ष पुत्र पुष्पेंद्र, तथा 6 वर्षीय अरबन पुत्र पीतांबर की मौत हो गई। जबकि 28 वर्षीय नीतल पत्नी पीतांबर, 28 वर्षीय जितेंद्र पुत्र प्रेमवीर तथा 2 वर्षीय आरू पुत्र पीतांबर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications