बदायूं: फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने किया हमला, एक सिपाही घायल

बदायूं। खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से है, जहां पुलिस टीम पर पथराव हुआ। दरअसल, अलापुर इलाके में 24 अक्टूबर की रात गोलीबारी की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में एक सिपाही घायल हो गया। इतना ही नहीं, हमलावों ने घायल सिपाही राइफल भी छीन ली। पुलिस ने हालांकि राइफल बरामद कर ली है। हालांकि, पुलिस ने लूटी गई इंसास राइफल को बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को मौके से पकड़ा है।

badaun police team assault constable injured

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण चौहान ने बताया कि यह घटना जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे के वार्ड नौ में हुई। उन्‍होंने बताया कि पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अशोक भदौरिया और ओपी सिंह गोलीबारी की सूचना पर वार्ड संख्या नौ पहुंचे जहां फूल मियां नामक युवक नें दर्जन भर लोगों के साथ पुलिस पर पथराव किया और उनके साथ मारपीट की।

पुलिस पर हमले की सूचना पर एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान, सीओ दातागंज और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक हमला करने वाले फरार हो चुके थे। फ़िलहाल कस्बे में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। घायल सिपाही को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के काफी देर बाद पुलिस ने लूटी गई इंसास राइफल को बरामद कर लिया। पुलिस ने अपने ऊपर हुए मामले में एफआईआर दर्ज की है और दो लोगों को पकड़ा है। उधर हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि छीनी गई राइफल बरामद कर ली गई है और दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जबकि शेष वांछितों की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+