Badaun News: चलती बाइक पर गिरा हाईटेंशन तार, पति-पत्नी जिंदा जले, घटना देख कांप उठे राहगीर
Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में शुक्रवार को शायंकाल एक दर्दनाक हादसा हो गया। बदायूं में हाई टेंशन तार टूट कर चलती हुई बाइक के ऊपर गिर गया जिससे पति-पत्नी जिंदा जल गए।
दोनों का जलते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तार गिरने के बाद पति-पत्नी तुरंत जलने लगते हैं। इस दौरान वहां मौजूद राहगीरों की उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं होती है।

यह पूरा मामला बदायूं जनपद के मूसाझाग थाने के समीप का है। बताया जा रहा है की दातागंज कोतवाली इलाके के दुधारी गांव निवासी 50 वर्षी देवपाल नामक शख्स अपनी 46 वर्ष की पत्नी मीना के साथ दातागंज जा रहा था।
वह मूसाझाग पहुंचा था इसी दौरान हाई टेंशन तार टूट कर उसकी बाइक पर गिर गया। तार टूट कर गिरने के बाद बाइक में आग लग गई और पति-पत्नी भी करंट की चपेट में आ गए।
देखते ही देखते बाइक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट कर गई और पति-पत्नी जिंदा जल गए। तार टूट कर करंट लगने की जानकारी मिलने के बाद वहां मौजूद लोग तत्काल पुलिस को सूचना दिए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फोन कर फायर ब्रिगेड को बुलाई। फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंची उसके बाद आग पर काबू पाया गया। उसके बाद दोनों के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर दोनों की पहचान हुई।
पति-पत्नी की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पुलिस परिजनों को सूचना देने के साथ है या आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications